राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में सात दिवसीय योग शिविर प्रारंभ
बेरीनाग । न्यूज होम लाइव संवाददाता
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में सात दिवसीय योग शिविर प्रारंभ हो गया । यह शिविर भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (पैफी) उत्तराखंड तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रारंभ किया गया है यह शिविर बी एड खेल विभाग के खेल अधिकारी डॉ योगेश चंद्र जोशी के निर्देशन में संपन्न कराया जाएगा । शिविर का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ0 कामद कुमार ने किया । इस मौके पर उन्होंने अपील की कि योग को आत्मसात करें जिससे स्वास्थ्य के साथ-साथ मन तथा आत्मा का मिलन होगा । इस अवसर पर डॉ0 पवन ने योग द्वारा शारीरिक स्वच्छता तथा उसके चिकित्सकीय प्रभाव को बताया तथा डॉ योगेश चंद्र जोशी ने योग क्रियाओं को प्रारंभ कराया और विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया । शिविर 9 अगस्त 2019 तक चलेगा जिसमें योग, ध्यान, प्राणायाम आदि तथा उनके चिकित्सकीय गुणों के बारे में बताया जाएगा तथा योग क्रियाओं को कराए जाएगा । इस अवसर पर छात्र अध्यापक मोहित द्वारा योग पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में डॉ0 ममता जोशी, डॉ0 मनोज कुमार, डॉ प्रतिभा, लता तथा बी एड छात्राध्यापक तथा छात्र अध्यापिकाये एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

