FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandबागेश्वर

22 मार्च, 2020 की रात्रि 09.00 बजे से लागू धारा 144 में आंशिक छूट …

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह..

बागेश्वर… जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने अवगत कराया हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत सचिव चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखंड शासन देहरादून द्वारी जारी आदेश के परिपालन में दिनांक 22 मार्च, 2020 की रात्रि 09.00 बजे से जनपद अंतर्गत धारा 144 लागू की गयी हैं, में निम्नानुसार आंशिक छूट प्रदान की गयी हैं। जनपद अंतर्गत अवस्थित समस्त ऑटो गैराज/मोटर गैराज पूर्व निर्धारित दिवसों की भॉति प्रात: 07.00 बजे से अपरान्हन 01.00 बजे तक खुले रहेंगे। जिनमें वर्तमान में प्रभावी धारा 144 का पूर्णतया परिपालन भी सुनिश्चित किया जायेगा। उक्त कार्यो के संपादन के दौरान दुकान स्वामी/वाहन स्वामी तथा मोटर मैकेनिक सेवाओं को प्रदान करने के दौरान स्वच्छता, सेनेटार्इजेशन एवं सामाजिक दूरी के मानको का परिपालन भी सुनिश्चित करेंगे।

Share This News