FEATUREDLatestNewsउत्तराखंडनैनीतालराजेन्द्र पंत

न्यूज होम लाइव संवाददाता रमाकान्त पन्त

हल्दूचौड़ / जंगली हाथियों का उत्पात अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है , प्रतिदिन हाथियों के झुंड काश्तकारों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। शाम ढलते ही हाथियों का रुख आबादी वाले क्षेत्रों में भी होने से जान माल का खतरा उत्पन्न हो गया है । रविवार की रात्रि हाथियों ने जगंल से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर उत्पात मचाया व भारी मात्रा में फसलों को नुकसान पहुंचाया। शाम ढलते ही हाथियों को मुख्य मार्ग पर भी आवाजाही करते हुए देखा गया ।आबादी वाले क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बमेठा बंगर केशव के ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। प्रातः काल ही वन विभाग के अधिकारियों ने काश्तकारों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान पर गहरा विचार विमर्श कर लम्बी वार्ता की श्री असगोला के अनुसार आज सोमवार से गांव और जगंल के बीच एक खाई खोदने के साथ क्षतिग्रस्त दीवार को सही करनें और सोलर फेसिंग लगाने के सम्बध में भी चर्चा हुई। इस अवसर पर डी० एफ० ओ० के० पी० सिंह, एस० डी० ओ० यू० सी० तिवारी, रेंजर सावित्री गिरी, के अलावा समाजिक कार्यकर्ता, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, रमेश तिवारी, कन्नू बमेठा, महेश पंत, ब्रिजेश जोशी, हितेश पंत, जाग्रत पंत, सुनील बमेठा, संजय बमेठा, कार्तिक बमेठा, दीपू बमेठा, पूरन बमेठा, कैलाश बमेठा, दिनेश बमेठा आदि ग्रामीण मौजूद रहे/

Share This News