25 मई से घरेलू उडान के लिए तैयार…जौलीग्रांट एयरपोर्ट
उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
देहरादून । उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने घरेलू उडानो के बारे में बताया घरेलू उड़ाने भी शुरू होने जा रही हैं। दिल्ली-देहरादून, मुम्बई-देहरादून व पंतनगर-देहरादून के लिए उडाने संचालित की जायेगी। इसके लिए एसओपी जारी की जा चुकी है। पूरी सावधानी से सारी व्यवस्थाएं रखी जाएंगी। जो भी इन उड़ानों से आएंगे, उन्हें क्वारेंटाईन रखा जाएगा। होटल में क्वारेंटाईन का भुगतान स्वयं करना होगा।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट , देहरादून सभी उड़ानों के लिए तैयार हो चुका है। कल से 07 फ्लाइट जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगी , जिसमे 03 एयर इंडिया की,01 स्पाइस जेट की और 03 इंडिगो की सर्विसेज रहेंगी। मुंबई, दिल्ली, पंतनगर को ये उड़ान जारी रहेंगी।

