पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी इम्पलाईज एसोसिएशन के कर्मचारियों का धरना जारी
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग में पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी इम्पलाईज एसोसिएशन के कर्मचारियों ने आज सोमवार को पीडब्लूडी निरीक्षण भवन के प्रांगण में घरना दिया।
घरने में बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करे। कर्मचारीयो का कहना है कि पदोन्नति में आरक्षण जब तक समाप्त नही होगी तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्पालाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों ने सरकार को जमकर कोसा। इस आंदोलन में ग्राम्य विकास, लोनिवि, शिक्षा एवं आदि अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने कहा की सरकार उनके हक को मिटाने की रूप रेखा तैयार कर रही है, जबकि वर्तमान में डबल इंजन की सरकार है। सरकार उच्च न्यायालय के दिये गये फैसले पर कोई अमल नही कर रही है। सरकार प्रदेश के जनरल व ओबीसी इम्पालाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों के अघिकारों को दबाने का काम कर रही है। धरना—प्रदर्शन में जगदीश पाठक,यू सी पंत,संजय पाण्डेय, चन्द्र सिंह रौतेला, प्रकाश भट्ट,चामू सिंह भंडारी, भगवान सिंह,के एल वर्मा, मनोज बनकोटी,योगेश कार्की, नवीन सिंह दीपक मेहता, संगीता धानिक , मनोज खडायत, जनार्दन कोठारी,कमला पंत,सुरेन्द्र सिह बिष्ट,कविन्द्र बोरा,संजय सिह,योगेश सिह,आनंद सिह,मंगल सिह,प्रताप सिह,महेन्द्र सिह,गोविन्द सिह,भगवती महरा,जानकी देवी,अंजू रौतेला,बसंन्ती देवी, सूरज सिह,जगत सिह ,तेज सिह,मदुल मनोहर शाह,गणेश चन्द्र भट्ट ,जगदीश चन्द्र पाठक,हुकम सिह,योगेश कार्की विपिन जोशी,नवीन चन्द्र तिवारी,कविन्द्र बोरा,उमेश चन्द्र पाडे,राजकुमार सिह बाफिला,हरीश सिह मेहता,तारा चन्द्र पंत,आनंन्द सिह,गोविन्द नाथ गोस्वामी,महेश रौतेला,राजेन्द्र सिह भण्डारी, भीम सिह, समेत कई लोग सामिल रहे।

