FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

थल के नवराज सिंह भैसोड़ा लाकडाउन मे बीमार लोगों के बने मसीहा मंगा रहे दवाई।।

 न्यूज होम लाइव के लिए पूजा कार्की की रिर्पोट

थल मे मिशाल बने रेडक्रॉस केथल  निवासी नवराज सिंह भैसोड़ा जो की इस लाकडाउन मे बीमार लोगों के मसीहा बने है। जहा लोग हास्पिटल एवं अन्य शहरो से दवा नही मगा पा रहे थे, उन लोगों के नवराज सिंह भैसोड़ा एक जरिया बन गये है, उन्होंने अपने खर्चे पर लोगों की दवाई मगाकर थल थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट के मदद से लोगों तक पहुंचा रहे है, अभी तक नवराज ने दिल के मरीजों के लिए हल्द्वानी विवेकानंद अस्पताल से, पिथौरागढ़ से सूगर, बीपी एवं टाइफाइड की लगभग 70 लोगों तक दवा पहुंचाने की कोशिश करी है, उन्होंने बताया  अगर थल पाखू नाचनी डीडीहाट के आसपास के लोगों को दवा चाहिए तो सम्पर्क कर सकते है ।मोबाइल नम्बर 9690494298  नवराज सिंह भैसोड़ा अभी दिल्ली से यू पी एस सी का कोर्स कर रहे है पिथौरागढ़ से बी ए कर अल्मोड़ा से पी जी किया है। नवराज सिंह होली मे घर आये थे लेकिन लाकडाउन होने बाद घर मे रह गये फिर उन्होंने देखा कि बीमार आदमी दवा के लिए परेशान हो रहे है और उन्होंने रेडक्रॉस सदस्य होने के नाते लोगों की सेवा करने का मन बनाया।

Share This News