अल्मोड़ा सोमेश्वर के रहने वाले दो व्यक्ति उधमसिंह नगर में मिले कोरोना पॉजिटिव..
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क
उधमसिह नगर । यहां दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इन्हे जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दोनों मरीजो को अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र का बताया जा रहा हैं।इन दोनों को रुद्रपुर सीमा पर पकड़ा गया था। उन्होंने बताया था कि वे दिल्ली से पैदल आ रहे थे। उन्हें अब हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा जाएगा। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 7 हो गई है। जबकि इनमें से चार स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है।

