गणाई गंगोली छात्र संघ ने विद्यालयो की समस्याओ के निराकरण किये जाने को लेकर विधायक को ज्ञापन सौपा।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम..
गणाई गंगोली राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष दीपांशु जोशी एवं प्राचार्य,अध्यापकों ने विधायक मीना गंगोला से उनके आवास पर मुलाकात कर महाविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया । और महाविद्यालय में नए विषय (इतिहास, भूगोल,गृहविज्ञान ) खोलने के संबंध में छात्र संघ अध्यक्ष ने ज्ञापन सौपा। इस मौके पर महाविद्यालय के भवन के लिए बजट स्वीकृत करवाने के लिए विधायक का धन्यवाद किया।

