सडक सुरक्षा समिति बैठक में वाहन चालकों एवं परिचालकों को कोविड -19 संक्रमण की जानकारी हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ। जिला सडक सुरक्षा समिति बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग पिथौरागढ द्वारा चिकित्सा विभाग पिथौरागढ़ के अर्न्तगत नोडल अधिकारी कोविड -19 के सहयोग से वाहन चालकों एवं परिचालकों को कोविड -19 संक्रमण की जानकारी हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पर्किंग स्टेन्ड में किया गया । जिसमें यातायात विग पुलिस विभाग के सहायक निरीक्षक एवं अन्य सिपाही भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अर्न्तगत कुल 61 वाहन चालकों के कोरोना सेम्पल लिये गये । जिनको जाँच के लिये भेजा गया है । आगे भी वाहन चालकों की सैम्पल जॉच की कार्यवाही चिकित्सा विभाग के सहयोग से सम्पादित की जायेगी ।


