FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsबिहारराज्य

बिहार में बजा चुनावी विगुल, 3 चरणों में चुनाव, कोरोना पीड़ित भी करेंगे मतदान

बिहार,न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का चुनावी बिगुल बज चुका है। तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी जंग शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। करोना काल में सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में सुरक्षा के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। एक नए ढंग में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर चुनाव संपन्न कराया जाएगा जिसमे सभी सुरक्षा मानकों का खास खयाल रखा जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव 3 चरणों में संपन्न होगा। और चुनाव का नतीजा 10 नवंबर को आएगा। यानी कि दिवाली से पहले यह तय हो जाएगा कि बिहार के राज गद्दी पर कौन विराजमान होगा। इस बार की दिवाली में किसके घर में रोशनी सबसे ज्यादा होगी। क्योंकि नतीजे आने के तुरंत बाद 14 नवंबर को दीवाली है।

पहला चरण 28 अक्टूबर

पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।

दूसरा चरण 3 नवंबर

दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर होगा चुनाव।

तीसरा चरण 7 नवंबर

तीसरे और आखिरी चरण में 7 नवंबर को कराया जाएगा चुनाव।

परिणाम 10 नवंबर

जिसका सभी पार्टीयों को इंतेज़ार रहेगा वो है चुनाव का परिणाम। 10 नवंबर को यह तय होगा कि आखिर कौन होगा बिहार का बिग बॉस।

बढ़ाया गया मतदान का समय
नए माहौल में संपन्न होने जा रहा है बिहार में मुख्यमंत्री का चुनाव। इस बार मतदान का समय एक घंटा बढ़ा कर सुबह 7 बजे से शाम 6 बज तक कर दिया गया है। हर बार यह समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रहता था। एक घंटे का समय कोरोना मरीजों के लिए बढ़ाया गया है।

कोरोना पीड़ित भी करेंगे मतदान

इस बार के बिहार विधान सभा चुनाव एक अलग ही माहौल मे सपन्न हो रहा। पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है। ऐसे में कोरोना पीड़ितों के लिए अलग से मतदान की व्यवस्था की गई है। कोरोना मरीज मतदान के आखिरी घंटे में वोट दाल पाएंगे। यह समय केवल कोरोना संक्रमितों रहेगा।

चुनाव में सभी सुरक्षा नियमों का रखा जाएगा ध्यान
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना को देखते हुए 6 लाख पीपीई किट राज्य चुनाव आयोग को उपलब्ध कराया जायेगा । इसकेअतिरिक्त चुनाव के दौरान 46 लाख से अधिक मास्क, 60 लाख हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा।

घर-घर चुनाव प्रचार में सिर्फ पांच लोगों को ही मिलेगी इजाजत
CEC सुनील अरोड़ा ने साफ कर दिया कि कोरोना की वजह से एक बार में एक साथ पांच से अधिक लोग किसी के घर जाकर प्रचार-प्रसार नहीं करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार सहित कुल 5 लोग ही घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी प्रचार के दौरान भीड़-भाड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती के साथ करना होगा।

ऑनलाइन होगा चुनाव प्रचार

चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार पार्टियों और उम्मीदवारों को वर्चुअल चुनाव प्रचार करना होगा। कोरोना की वजह से बड़ी- बड़ी जनसभाएं आयोजित नहीं की जा सकेंगी। इसके अलावा, नामांकन के दौरान किसी भी उम्मीदवार के साथ दो से अधिक गाड़ियां नहीं जा सकतीं। वही रोड शो में पांच से अधिक गाडीयां हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही डालेंगे वोट
सुनील अरोड़ा(CEC) ने कहा कि कोरोना के चलते नए सुरक्षा मानकों के तहत चुनाव होंगे। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई जाएगी। एक बूथ पर एक हजार मतदाता होंगे। साथ ही बिहार चुनाव में इसबार एक लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसलिए चुनाव कराने आवश्यक हैं। वैश्विक महामारी के दौरान बिहार में सुरक्षा के साथ चुनाव संपन्न करना चुनाव आयोग की बहुत बड़ी परीक्षा साबित होगी।

Share This News