FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडबागेश्वरराज्य

उत्तराखंड राज्य एक अनौखा अद्भुत शक्तिशाली मंदिर श्री ऐंजन्ट बूबू जहाँ मंदिर में मन्नत पूरी होने पर भक्तों द्वारा लाठी चढाने का अनोखी परम्परा,

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-

बागेश्वर:- उत्तराखंड राज्य एक अनौखा अद्भुत शक्तिशाली मंदिर श्री ऐंजन्ट बूबू जहाँ मंदिर में मन्नत पूरी होने पर भक्तों द्वारा लाठी चढाने का अनोखी परम्परा

देवभूमि उत्तराखंड की हसीन वादियों के बीच दैविय शक्तियों का भी अद्भुत भंडार इस राज्य में निहित है इसी का जीता जागता उदाहरण राज्य के बागेश्वर जनपद के कांडा तहसील के अन्तर्गत कमेडदेवी के गांव के बीच श्री ऐजन्ट बूबू का मंदिर स्थित है जहाँ जाने वालों की मुराद अवश्य पूरी होती है, क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक जो भी व्यक्ति उस दरबार में अपनी मन्नत मांगता है उसकी मन्नत दैवीय शक्ति के स्वामी ऐजन्ट बूबू अवश्य पूरी करते हैं
पौराणिक कथाओं के आधार पर शिखर की पहाडी में जहाँ अत्यन्त आकर्षक एवं भव्य मन्दिर स्थित है, इस स्थान को पहले ऋकेश्वर कोट कहा जाता था. जहाँ सबसे पहले श्री पपना ऋषि के पुत्र मधना ऋषि रहा करते थे. मधना ऋषि की पत्नी मैनावती थी. वे निःसन्तान थे. उन्होंने कठोर तपस्या की. फलस्वरूप हिमालय क्षेत्र के सभी देवताओं के आशीर्वाद से ऋषि के आश्रम में भगवान् मूलनारायण का जन्म हुआ. मूल नारायण का विवाह अप्रतिम अतीव सौन्दर्यशाली कन्या सारिंगा से होता है. कालान्तर में इसी ऋषि कुल में भगवान नौलिंग-बजैण दो पुत्र हुए. जिनके अवतार की लम्बी कथा है. जब कभी भी कोई संकट इस ऋषि कुल में आया भगवान मूल नारायण की बहिन नन्दा माई (हिंवाल नन्दा माई) रक्षा हेतु हिमालय क्षेत्र से पहुँच जाती थी.

कालान्तर में भगवान् नौलिंग का अवतार नाकुरी क्षेत्र के सनगाड़ गाँव के निकट होता है तथा भगवान बँजैण का अवतार शिखर के पास ही भनार नामक स्थान में होता है. इस क्षेत्र में ही नहीं अपितु सारे कुमाऊँ में भगवान मूल नारायण एवं नौलिंग-बजैण का बड़ा महात्म्य है. लोगों की आस्था एवं भक्ति भावना सदैव जुड़ी है. कहा जाता है कि भगवान मूल नारायण की उपासना से इस क्षेत्र में सदैव वर्षा आवश्यकता अनुसार होती रहती है. आज भी जब उत्तरी भारत में मानसूनी वर्षा में कमी आई है, परन्तु जनपद बागेश्वर, पिथारागढ़ में कभी भी वर्षा का अभाव नहीं रहा है. अतः भगवान मूल नारायण को वर्षा देवता के नाम से भी जाना जाता है. इसी प्रकार भगवान नौलिंग-बॅजैण का भा अत्यधिक महात्म्य है. इनको भी लोग वर्षा न होने पर इन मन्दिरों में जाकर कथा भागवत करते हैं तो अवश्य वर्षा हो जाती है

वहीं ऐंजट बूबू की कथा

शिखर भगवान मूल नारायण के छोटे पुत्र बंजेंण के यहाँ ऐजन्ट बूबू दास की नौकरी करते थे, मुख्य तौर पर गढवाल से ऐजन्ट बूबू नौकरी हेतु कुमाऊँ की और आये थे कहानीकार बताते है इसी दौरान ऐजन्ट बूबू को उसी गाँव में किसी स्त्री से प्रेम हो गया, जैसे ही यह बात ग्रामीणों को पता चली तो ग्रामीणों ने ऐजन्ट बूबू पर धातक हमला कर दिया जिससे उनका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया जब यह धटना का पता श्री बजेंण जी को पता चली वे वहाँ पंहुचे और उन्होंने ऐजन्ट बूबू की जान जनता से बचाई एंव उनसे एक प्रण करवाया कि जब तक वे जिवित रहंगे तब तक उस क्षेत्र के जानवरों की देखभाल करेगें, ऐजन्ट बूबू जंगल में ही रहते थे और वहीं से जानवरों की देखभाल करते थे साथ ही हर के शंकट से जानवरों से रक्षा करते थे कुछ वर्षों बाद ऐजन्ट बूबू का निधन हो गया सभी क्षेत्रवासियों ने उसी जंगल में उनकी समाधि बना दी , ऐजन्ट बूबू की एक टांग जख्मी होने के कारण बंजेंण देवता ने उन्हें लाठी प्रदान की थी जिसके सहारे वे क्षेत्र में आवागमन करते थे, क्षेत्रवासी आज भी बताते है कि कमेडदेवी से पूरे बागेश्वर जनपद उस बीहड जंगल में ऐजेंट बूबू आज भी कि राह के भटके हुए इंसान को प्रत्यक्ष तौर पर सही रास्ता दिखाते है एवं भक्त गण अपनी मनोकामनाएं ऐजन्ट बूबू से मांगते है तो उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती है मनोकामनाएं पूरी होने पर उसी दरबार में आकर लाठी चढानी पढती है , प्रसिद्ध ऐजन्ट बूबू का मंदिर बागेश्वर जनपद के कमेडी देवी से लगभग 10 किमी की दूरी पर एक सुनसान जंगल के बीच में स्थित है , वहीं पर अज्ञातवास में पांडवो द्वारा भोजन बनाने हेतु दो विशाल पथ्थरों का चूल्हा, तवा, व सिल पट्टा भी उसी मंदिर के पास मौजूद है।

Share This News