FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़

4 छात्रों का राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन।

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

बाल्को नगर…. धौलपुर राजस्थान में 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक 65 वी राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता टेनिस क्रिकेट 19 आयु बालक वर्ग में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बालको नगर के दुर्गेश यादव एवं ईश्वर का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है इसी प्रकार राष्ट्रीय स्पर्धा दुर्ग 14 आयु वर्ग कबड्डी में अर्जुन यादव का चयन किया गया है तथा राष्ट्रीय स्पर्धा दिल्ली 17 आयु वर्ग हांकी बालक में नैतिक दास का चयन किया गया है
टेनिस क्रिकेट का कोचिंग कैंप 15 दिसंबर से राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में होगी उसमें प्रतिभागी शामिल होने के लिए 14 दिसंबर को रवाना होंगे
इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार पांडे प्राचार्य मनो कांता पाल जिला क्रीड़ा अधिकारी आर के पांडे प्यारे लाल चौधरी व्याख्याता एनके राठौर बीपी वर्मा संजय दुबे एचके साहू आदि शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कोच कुमारी रंजीता सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है

Share This News