कूटा ग्रांम वासियों ने प्रमुख समस्या गांव तक सडक सुविधा न होने के संदर्भ में पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी के समक्ष लगाई गुहार
पिथौरागढ
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी ।

पिथौरागढ। पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी द्वारा ग्राम देवीसूना से गराली जा रही सडक को कूटा गांव की चक्की तक पंहुचाने हेतु विभागीय अधिकारियों से की वार्ता
कूटा ग्रांम वासियों ने प्रमुख समस्या गांव तक सडक सुविधा न होने के संदर्भ में पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी के समक्ष लगाई गुहार एक सेवक की भांति पूर्व पंचायत अध्यक्ष भंडारी ने भ्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का किया समाधान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भण्डारी ने सगलतड क्षेत्र मैं जाकर समस्या सुनी साथ ही डॉक्टर त्रिलोक सिंह खत्री एंव मोहन चन्द एंव गांव के वरिष्ठ लोगो ने भंडारी का जोरदार स्वागत किया फिर गावं की जनता के साथ भण्डारी ने सगलतड चिफलतरा के मोटर मार्ग पुल का निरीक्षण
किया गया उन्होंने बताया कि इस पुल के बनने से सगलतड मैं बंद पडे सडक का कार्य भी शुरू हो जायेगा जो की अति आवश्यक है वहीं किशन भण्डारी ने पुल के कार्य कर रहे ठेकेदार को कहा की कार्य की गति को बढाया जाय और निर्देश दिये की बरसात आने से पूर्व कार्य को हर हाल में पूरा कर लिया जाय ताकि क्षेत्र की जनता इस पुल मै आने जाने के लिये प्रयोग कर सके वहीं भण्डारी के कार्य से प्रभावित होकर सगलतड मै मोहन चन्द्र एंव गाव के वरिष्ठ लोगो ओर युवाओं ने टीम किशन भण्डारी मैं सदस्यता ली भविष्य में साथ चलने का वादा किया । आज माननीय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्षेत्रीय जनता को बताया कि सगलतड चिफलतरा मै बन रहे पुल का निरक्षण किया ओर पुल का निर्माण कार्य बहुत ही अच्छा चल रहा है ओर ईसी साल के अन्तिम माह तक पुल का कार्य पुरी तरह पूर्ण हो जायेगा ओर क्षेत्र की जनता को इस मोटर मार्ग पुल के बनने के बाद परेशानियों का सामना नही करना पडेगा वहीं देवीसूना से कूटा होते हुए सडक गराली जा रही है वह सडक अपने निर्धारित समय पर गराली पंहुचे कूटा सडक गांव से दो बैण्ड मोडने पर गाँव तक पंहुच जाऐ जिससे कि समस्त कूटा क्षेत्र के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता की गयी उन्होंने कहा कि जल्द ही इस विषय पर वे जिलाधिकारी से भी मुलाकात कर इस समस्या को उनके सम्मुख रखेगें ।

