almoraFEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhand

कोरोना का कहर- 33 वर्षीय युवक समेत 2 लोगों की मौत।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-

अल्मोड़ा, 01 मई  जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ते जा रहा है। यहां कोविड अस्पताल बेस में बीती रात कोरोना संक्रमित 2 और मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में एक 33 वर्षीय युवक है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धौलादेवी ब्लाक के चंतोला, दन्या निवासी एक 33 वर्षीय युवक को कोरोना संक्रमित होने के बाद बीते 29 अप्रैल को बेस कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां युवक का उपचार चल रहा था। लेकिन बीती रात युवक की तबीयत बिगड़ पड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके अलावा नगर के खत्याड़ी निवासी एक 44 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। मृतक को 29 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीती रात उसकी मौत हो गई। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने दोनों मौत की पुष्टि की है। 2 और मौत के बाद अब जिले में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 45 पहुंच गया है।

Share This News