FEATUREDLatestNewspputtarakhand

राज्य में मानसून पर मौसम विभाग ने एक बार फिर 19 और 20 को प्रदेश में भारी बारिश,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून। राज्य में मानसून पर मौसम विभाग ने एक बार फिर 19 और 20 को प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि नदी, नालों के करीब रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 18 को भी ब्राउन अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 से 21 मई तक प्रदेश में अधिकांश स्थानों में मध्यम स्तर तक बारिश होगी।इस दौरान 18 मई को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बौछारें गिर सकती है। वहीं देहरादून, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। 19 और 20 मई को देहरादून, हरिद्वार, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी,बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि इस जिलों के साथ ही नैनीताल जिले में ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में कुछ जगह आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है।

Share This News