गणाई गंगोली के सेराघाट के जोलियाखेत मे पहाड दरकने से सडक बंद,कल तक खुलने की संभावना।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम:-
बेरीनाग लगातार हो रही बारिश से बेरीनाग-अल्मोड़ा सड़क पर सेराघाट के करीब जुलियाखेत के पास रविवार को पहाड़ टूट कर नीचे आ गिरा।
इस दौरन वहां से गुजर रहे वाहन बाल-बाल बचे। सेराघाट से गणाई के बीच अचानक एक पहाड़ से पत्थर टूटकर गिरने लगे। यह देखकर कुछ वाहन पहले ही रुक गए। मगर कुछ टैक्सी चालक लोगों के चेताने के बावजूद आगे जाने लगे। इसी बीच पहाड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा। हालांकि इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर सेराघाट बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। मगर सड़क पर बड़ा बोल्डर आने के बाद दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए। लोगों को पैदल ही इस इलाके को पार करना पड़ा। बता दें कि यह सड़क राज्य के सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी, धारचूला को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। जिससे हर दिन हज़ारों वाहन गुजरते हैं। अभी मौके पर सैकडो वाहन फसे हुये है। तथा लोग वाहनो मे दुबके है।

