FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandरुद्रप्रयाग

आंगन से महिला को उठा ले गया गुलदार,मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देवप्रयाग  गढ़वाल के में महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है । जानकारी के अनुसार  महिला अपने आंगन में काम कर रही थी तभी गुलदार ने अचानक उस पर हमला किया और उसे घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया।  देवप्रयाग के हिंडोलाखाल क्षेत्र के छाम सिरवा गांव में शाम के लगभग 6:00 बजे शकुंतला देवी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है, अपने आंगन में काम कर रही थी,  गुलदार ने अचानक हमला कर उसे घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। शकुंतला देवी का मकान गांव से एकांत में होने के कारण और घर में एक विकलांग लड़का होने के कारण गांव वालों को इसकी सूचना देर से लगी। ग्रामीण के वहां पहुंचने तक गुलदार ने महिला को अपना निवाला बना चुका था। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की शोर-शराबे को सुनकर गुलदार महिला को झाड़ियों में लेकर ओझल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने महिला की खोजबीन शुरू की लगभग 6 घंटे की खोजबीन के बाद घने जंगल की झाड़ियों में महिला का आधा खाया हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने वन विभाग को मानक के अनुसार मृतक महिला के परिजन को मुआवजा देने की बात कही है। और वन विभाग में आतंक का पर्याय बने गुलदार को मारने के लिए दो शिकारी तैनात कर दिए हैं। क्षेत्र में लोग गुलदार के आतंक से दहशत में है।

Share This News