तीन दिवसीय नेत्र शिविर में 75 लोगों के मोतियाबिंद के आपरेशन हुए।
तीन दिवसीय नेत्र शिविर में 75 लोगों के मोतियाबिंद के आपरेशन हुए।

बेरीनाग । सीमांत सेवा फाउंडेशन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में तीन दिवसीय नेत्र कुंभ शिविर आयोजित किया जा रहा है वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डां कैलाश बृजवाल और डां दीप्ति गौतम के द्वारा दो दिन में एक हजार लोगों को नेत्र का प्रशिक्षण किया गया और 180 लोगों का मोतियाबिंद का निशुल्क आपरेशन किया जायेगा। सीमांत सेवा फाउंडेशन के संयोजक ललित पंत ने बताया की मोतियाबिंद का आपरेशन करने के बाद निशुल्क लैंस लगाया जा रहा है और दवाओ का वितरण किया जा रहा है। शिविर में डीडीहाट, गंगोलीहाट, कांडा आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डां सिद्धार्थ पाटनी, डां संदीप, डां देवेश,सीमांत सेवा फाउंडेशन के राज भट्ट, ललित पंत, जीवन पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत सहित आदि मौजूद थे। विदित है की सीमांत सेवा फाउंडेशन के द्वारा प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर हजारों को स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ मदद कर चके हैं।

