महाविद्यालय में उत्तराखण्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय एन.एस.एस. कैम्प का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।
मुनस्यारी । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखण्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय एन.एस.एस. कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी की अध्यक्षता में हुआ।

इस विशेष अवसर पर एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने स्थापना दिवस के अंतर्गत आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाते हुए मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम की संयोजक एवं एन.एस.एस. प्रभारी सुश्री निधि मारौठिया ने स्वयंसेवकों के सक्रिय सहयोग की सराहना की। समिति के सदस्य दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ. पुष्पा कालाकोटी तथा डॉ. राजेन्द्र सिंह राणा सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। स्थापना दिवस की उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित यह एक दिवसीय कैंप महाविद्यालय में समाजसेवा, उत्तरदायित्व और सामुदायिक भागीदारी के भाव को सुदृढ़ करने वाला साबित हुआ।

