राजनांदगांव में मिला 10 फुट का अजगर, निगल गया बछड़ा
न्यूज होम लाइव ब्यूरो मुकेश भारतीः-
राजनांदगांव:- जिले के कोपेडीह गांव में रविवार को सुबह एक ग्रामीण की बाड़ी में 10 फुट का अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक अजगर एक बछड़े को निगल चुका था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की भीड़ को पहले हटाया। इसके बाद अजगर को पकड़ा गया। अधिकारियों का कहना है कि इसको मनगट्टा के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
*रात को पहुंचा होगा बाड़ी में*
कोपेडीह के ग्रामीणों ने बताया कि ये अजगर रात को रेंगते-रेंगते बाड़ी में पहुंचा होगा। सोते हुए बछड़े को अकेला पाकर उसका शिकार किया। उसके बाद वजन बढ़ जाने के कारण वहीं बाड़ी में इधर-उधर भटकता रहा। तब तक सुबह हो गई। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद वन विभाग के लोगों ने आकर उसका रेस्क्यू किया। अब उसे मनगट्टा के जंगलों में छोड़ेंगे।

