GeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

डिवाईडर से टकराई कार, भाजपा नेता का टूटा हाथ । शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही बना कारण

 

अरविन्द तिवारी /मुकेश भारती की रिपोर्ट

जाँजगीर — आज शाम लगभग 06:30 बजे जिला मुख्यालय खोखसा फाटक के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी की पार्टी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे भाजपा नेता की कार मेन रोड मे एकाएक डिवाईडर से टकरा गई जिसके चलते भाजपा नेता का हाथ टूट गया ।

इस संबंध में मिली जानकारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित पार्टी में शामिल होने के बाद नवागढ़ के भाजपा नेता बद्री बद्री केसरवानी अपनी कार सी जी 11 , ई – 0213 में अपने पाँच साथियों सहित सवार होकर अपने घर नवागढ़ जा रहे थे तभी केरा रोड में चर्च के पास नवनिर्मित डिवाईडर से उनकी कार एकाएक टकरा गई जिसके कारण भाजपा नेता का हाथ टूट गया । समाचार लिखे जाने तक भाजपा नेता की दुर्घटनाग्रस्त कार घटनास्थल पर ही खड़ी है । गौरतलब है कि इस नवनिर्मित डिवाईडर का काम अभी अधूरा है यह डिवाईडर एकदम छोटा है इसका पोताई नही हुआ है और ना ही इसमें रैडियम लगाया गया है जिसके चलते यहां पर आये दिन दुर्घटना होते रहती है फिर भी शासन प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है , लगता है कि इनको बहुत बड़ी दुर्घटना होने का इंतज़ार है । अगर निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य सही समय पर सुनियोजित ढंग से कराया जाता तो ऐसी दुर्घटना हमें देखने को नही मिलती । पूरे जाँजगीर चाँपा जिला मुख्यालय में हाईवे रोड पर डिवाईडर की अतिआवश्यकता है । पूर्व में भी यह मुद्दा कई बार उठ चुका है लेकिन शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से ही ऐसी घटनायें आये दिन देखने को मिल रही है ।

Share This News