बोलेरो ने मारी बाइक को टक्कर, एक की हालत गंभीर
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
कोरबा:- शहर की तरफ से जमनीपाली की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अपोलो रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर निवासी किशन दास अपने परिवार के साथ किसी कार्य से कोरबा आया हुआ था। किशनदास कोरबा से गुरूवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे वापस घर दर्री लौट रहा था। इसी दौरान दर्री हसदेव बरॉज के समीप अचानक सामने से आ रही बोलेरो क्रमांक सीजी 12 वाई 1254 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया इस हादसे से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाएं घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने संजीवनी 108 की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां किशन दास की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे देखते हुए उसे उपचार के लिए बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही दुर्घटना में घायल एक महिला व युवती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जबकि किशन दास की स्थति नाजुक बनी हुई है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाकारित वाहन को गिरफ्त में लेते हुए विवेचना में जुट गई है।

