छत्तीसगढ़ी को शिक्षा व सरकारी लेखा-जोखा में शामिल करने की मांग
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
बिलासपुर:- छत्तीसगढिय़ा महिला क्रांति सेना व छत्तीसगढ़ी राज्यभाषा मंच ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ी भाषा को स्कूल की प्रारंभिक शिक्षा व सरकारी लेखा-जोखा में व्यवहार किए जाने की मांग की है।
बता दें कि ज्यादातर राज्यों में स्थानीय बोलियों को राजभाषा का दर्जा मिल चुका है लेकिन छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां उसकी अपनी बोली छत्तीसगढ़ी को आज तक स्कूल व सरकारी लेखा-जोखा में शामिल नहीं किया गया है। 28/11/2007 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सर्वसम्मति से विधानसभा में राजभाषा विधेयक पारित कर मातृभाषा छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा दिया गया, जो लगभग ढाई करोड़ छत्तीसगढिय़ों की जनभाषा भी है। इसके बाद भी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ी में प्राथमिक शिक्षा देने का कार्य आज तक नहीं किया गया। छत्तीसगढिय़ा महिला क्रान्ति सेना ने बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 के अध्याय 4 के अनुसार क्रमांक 350 कंडिका के अंतर्गत हर राज्य में वहां के बच्चों को उनकी मातृभाषा के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा देने का प्रावधान है।

