LatestNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट

छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट मुकेश भारती के साथ

✔ कोरबा बोलेरो ने मारी टक्कर बाइक सवार एक की हालत गंभीर
✔ नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ख़रीदा नामांकन पत्र. पहले दिन कोरबा में 11, कटघोरा में 5,रामपुर और पाली-तानाखार में
3-3 फॉर्म बिके.
✔ कोतवाली क्षेत्र में विवाद के बाद अपने पति की डंडे से मारकर हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कैद और एक हजार के जुर्माने से किया गया दण्डित. सत्र न्यायालय ने दिया फैसला.
✔ दर्री बरॉज के पास बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, बाइक सवार युवक की मौत. युवती व किशोरी घायल.
✔ कोरबा वन परिक्षेत्र के करूमौहा बुंदेली व मुढूनारा में उत्पात मचाने के बाद भेलवाटार की ओर बढ़े हाथी.
✔ कुसमुंडा स्थित विभागीय डिस्पेंसरी में सुविधाओं का आभाव. मच्युरी की हालत खराब होने पर एसईसीएल कर्मी के शव को कई घंटों तक एंबुलेंस में ही रखा गया.आक्रोशित लोगों ने डिस्पेंसरी का किया घेराव.
✔ पाली क्षेत्र के डोंगानाला तालाब में मिली किशोरी की लाश के मामले में फॉरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट के बाद हो सकता है खुलासा.
✔ कटघोरा: बस स्टैण्ड स्थित गायत्री मंदिर के पास से बाइक पार, जुर्म दर्ज.
✔ कोतवाली पुलिस ने इमलीडुग्गू नहर के पास जुआ खेल रहे आठ जुआरियों से 4950 रुपए जब्त किये.
✔ कुसमुंडा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला का दैहिक शोषण. जुर्म दर्ज.
✔ कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने सफाई कर्मी को पकड़ा. सहकर्मियों ने जताया आक्रोश.
✔ बांकी मोंगरा और कुसमुंडा पुलिस ने दो शराब विक्रेता को किया गिरफ्तार.
✔ करवा चौथ कल, व्रत रख सुहागिन करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना.
✔ शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में मतदान के लिए दिलाई गई शपथ.

Share This News