LatestNewsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज कई जगह कार्यक्रम में होंगे शामिल

 

अरविन्द तिवारी /मुकेश भारती की रिपोर्ट

रायपुर- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से पीटीएस मैदान राजनांदगांव से (बेरला) जिला बेमेतरा प्रस्थान करेंगे। यहां डॉ. सिंह 12:30 बजे आमसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री डॉ. सिंह बेमेतरा से गरियाबंद प्रस्थान करेंगे और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दोपहर 2 बजे गरियाबंद जिले के माड़ागांव देवभोग विकासखंड, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद डॉ. सिंह दोपहर 2:40 बजे माड़ागांव से रवाना होकर दोपहर 3:40 बजे भाटापारा विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 4:20 बजे भाटापारा से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

Share This News