नोटबंदी के कारण मां-बेटे जमानत पर घूम रहे हैं…नरेन्द्र मोदी
न्यूज होम लाइव के लिए अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट
बिलासपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जमानत पर रिहा लोग देश में ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी परिवार में आकर खतम हो जाती है। जबकि भाजपा की राजनीति गरीब की झोपड़ी से शुरू होकर उसके सपने पूरे करने में लग जाती है।
पीएम मोदी आज चुनावी दौरे में बिलासपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि बिलासपुर में संगठन के कार्यकर्ता की हैसियत से बराबर आते रहते थे और वे यहां से काफी कुछ सीखे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए पूछा कि मध्यप्रदेश के समय छत्तीसगढ़ बीमारु राज्य गिना जाता था। पिछड़े राज्य में इसकी गिनती होती थी। छत्तीसगढ़ बनने के बाद भी यह राज्य अगर उनके पास रहता तो आज जितना काम हुआ है, उसे करने में उन्हें 50 साल लग जाता, तब भी इतना काम नहीं हो पाता।
मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद भाजपा ही समाप्त कर सकती है। जिन्होंने नक्सलवाद को पैदा किया है, वे इसे कैसे समाप्त करेंगे ।

