नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2018 में चुनाव प्रचार 16 नवम्बर, 2018 के साय 05:00 बजे तक .
न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिह …
बागेश्वर… उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये अवगत कराया है कि नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2018 में चुनाव प्रचार हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्देश दिये गये है कि किसी प्रत्याशी के पक्ष में किसी प्रकार का चुनाव प्रचार एवं सार्वजनिक सभा आदि का आयोजन मतदान के लिये निर्धारित अन्तिम समय से 48 घण्टे पूर्व ही किया जा सकेगा। 18 नवम्बर, 2018 को मतदान होना है इसलिए चुनाव प्रचार एवं सार्वजनिक सभा का आयोजन 16 नवम्बर, 2018 के साय 05:00 बजे के बाद कोर्इ भी प्रत्याशी के द्वारा प्रचार-प्रसार नहीं किया जायेगा। उन्होंने आयोग द्वारा दिये गये निर्देशो का कड़ार्इ से अनुपालन करने को कहा है।

