कल योगी, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी लेंगे बिलासपुर जिले में चुनावी सभा
अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा के दूसरे चरण चुनाव के लिये सभी पार्टियां सत्ता हासिल करने में एड़ी चोटी एक करने में लग गये हैं इसी तारतम्य में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ के एक दिवीसय प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिल्हा व तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभी को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी हर्षिता पांडेय के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक के समर्थन में दोपहर तीन बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसी तरह केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मस्तूरी और मरवाही में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा लेंगे ।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी कल दोपहर बारह बजे रंजना (कटघोरा) में , दो बजे तखतपुर में, 3:30 बजे कवर्धा में और शाम पाँच बजे भिलाई में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे । इसके बाद राहुल गांधी रायपुर आकर नियमित विमान सेवा से दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे

