कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्जा माफ और बकाया बोनस भी मिलेगा – राहुल
अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट
चाँपा — भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज कोसा,कांसा एवं कंचन की नगरी चांपा के कृषि मंडी ग्राउंड में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजयश्री सुनिश्चित करने एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे । सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा की सरकार ने अमीरों के तीन लाख करोड़ रुपये तो माफ कर दिये लेकिन हिंदुस्तान के किसानों का एक रुपए भी माफ नहीं किया । हमारी कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों में किसानो का करजा माफ कर उनको बकाया बोनस भी दिया जाएगा और बिजली का बिल भी आधा कर दिया जायेगा । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने यहां 52 उद्योग लगाने का आश्वासन दिया था और मुश्किल से तीन ही उद्योग लग पाया है यहां उद्योग भी नहीं लगाये और किसानों की जमीन भी हड़प ली गई कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों की जमीन वापस कर दी जायेगी । भाजपा के 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है यहां साक्षरता कम है यहां की सरकार घर घर जाकर शराब तो बेच सकती है लेकिन स्कूल नहीं चला सकती । उन्होंने मोदी पर अपना निशाना साधते हुए कहा पहले तो वे दो करोड़ लोगों को रोजगार देने, विदेशों से काला धन लाने, लोगों में पंद्रह लाख रुपये जमा करने की बात कही थी लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हुआ । छत्तीसगढ़ की सरकार ने जो वादा यहां के लोगों से किया है कांग्रेस की सरकार बनते ही उन वादों को हम अवश्य ही पूरा करेंगे ।

