LatestNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट

छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट मुकेश भारती के साथ

✔बाल्को समेत चहुं दिशाओं में रही छठ पर्व की धूम ,श्रद्धालुओं ने छठ पर्व पर अपनी जमकर श्रद्धा दिखाई.
✔ बांकीमोंगरा के गजरा में आमसभा को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया संबोधित. कटघोरा विधानसभा में कमल खिलाने की अपील की.
✔ कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल लगातार कर रहे सघन जनसम्पर्क. जनता से मिल रहा आशीर्वाद.
✔ कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पनगवा में जली हुई लड़की की लाश मिलने के मामले का हुआ खुलासा. आरोपी जेल दाखिल. अवैध सम्बन्ध के चलते की थी हत्या.
✔ सूर्योपासना के महापर्व छठ पर आज डूबते सूर्य को दिया गया अर्ध्य. कल उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्ध्य.
✔ पूर्व गृहमंत्री एवं रामपुर से भाजपा प्रत्याशी ननकीराम कंवर ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर उठाए सवाल.
✔ निगम आयुक्त रणबीर शर्मा ने ली स्वच्छता अधिकारियों की बैठक, सफाई कार्यो की समीक्षा की, स्वच्छता कार्यो पर कड़ी नजर रखने दिए निर्देश.
✔ प्रत्येक विधानसभा से पाॅच उत्कृष्ट सेल्फी को किया जायेगा पुरस्कृत. मतदान केन्द्र परिसर के बाहरी दीवार में लगेगा वोटर सेल्फी जोन.
✔ स्टेडियम परिसर स्थित ऑडिटोरियम में सभी बीएलओ को फोटोयुक्त मतदाता पर्ची का किया गया वितरण. घर-घर जाकर बाँटेंगे पर्ची.
✔ निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के निष्पादन की जिम्मेदारी निर्माणकर्ता की.पालन न किए जाने पर होगी कार्यवाही.
✔ करतला थाना अंतर्गत आदर्श ग्राम तिलकेजा में मेडिकल स्टोर में सेंधमारी कर हजारो की चोरी.
✔ दर्री: कलमीडुग्गू में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे को पीटा. जुर्म दर्ज.
✔ उरगा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण. जुर्म दर्ज.
✔ कुसमुंडा: विकास नगर में अज्ञात कारणों से महिला की मौत.
✔ कोतवाली अंतर्गत पुरानी बस्ती में दहेज के नाम पर विवाहिता को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले ससुरालियों पर जुर्म दर्ज.
✔ दीपका: ट्रेलर चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज
✔ बांगो: पांच जुआरियों के पास से 2630 रूपए नगदी जब्त.
✔ पाली, बालको व हरदीबाजार क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी.
✔ कटघोरा: दुकान का ताला तोड़कर चोरी.
✔ मतदान दल में शामिल अधिकारियो-कर्मचारियों की भोजन व्यवस्था के सम्बन्ध में शासकीय कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन.
✔ विधानसभा चुनाव के लिये ई.व्ही.एम. का किया गया कमिशनिंग.
✔ आरएसएस नगर नवधा चौक में नवधा रामायण 15 से.
✔ आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा वैलनेस प्रोग्राम 15 से.

Share This News