मुख्यमंत्री ने किया बस्तर में 14 सीटें जीतने का दावा
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
सूरजपुर:- बस्तर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 14 सीटें जीतने का दावा किया है। बुधवार को ये दावे उन्होंने जिले की बड़गांव विधानसभा के लटोरी में जन समुदाय के सामने किया। उन्होंने ये भी कहा कि राजनांदगांव से खुद सीएम डॉ रमन सिंह 66 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे। तो वहीं मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वे हमारी योजनाओं की नकल करते हैं। सीएम ने आगे कहा कि हम वोट के लिए योजनाएं नहीं बनाते हैं। तो वहीं वे सीडी कांड को लेकर भी कांग्रेस पर तंज कसना नहीं भूले। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं का जमकर गुणगान किया। समाचार लिखे जाने तक सीएम का भाषण चल रहा था।

