नागर निकाय निर्वाचन के मतगणना 20 नवम्बर 2018 मंगलवार को 8.00 बजे से शुरू …
न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिहः–
बागेश्वर… निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 20 नवम्बर 2018 मंगलवार को स्थानीय नागर निकाय निर्वाचन के मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा। मतगणना कार्य को शान्तिपूर्ण, पारदर्शी और त्रृटिहीन तरीके से सम्पन्न कराने के लिए तैनात किए गये 20 मतगणना सुपरवार्इजर एवं 60 मतगणना सहायक तथा आर0ओ0 व ए0आर0ओ0 को निर्विवाद तरीके से सम्पन्न कराने के लिए तैनात किये गए मतगणना कार्मिकों को गहन प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण/पशुपालन अधिकारी डॉ उदय शंकर व सहायक प्रशिक्षण अधिकारी/प्रवक्ता दीप जोशी के द्वारा जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के देखरेख में ब्लाक सभागर बागेश्वर में दिया गया।
प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन में मतगणना का कार्य महत्वपूर्ण है जिसके दम पर प्रत्याक्षी की जीत व हार तय होती है। इसलिए मतगणना कार्य में लगे सभी कर्मचारी पूरी तत्परता, एकाग्रता एवं पारदर्शिता व अनुशासन के साथ साथ मतगणना का कार्य सम्पन्न करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की त्रृटि न हो इसलिए सभी मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण में बतार्इ जा रही जानकारियों को भली भॉति समझ लें और जिम्मेदारी के साथ कार्यों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना क्षेत्र में मोबार्इल फोन पूरी तरह से वर्जित रहेगा। मतगणना का कार्य निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गये निर्देशों के अनुसार ही सम्पन्न किया जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर प्रशिक्षण के लिए आये सभी प्रशिक्षार्थियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण की बारिकियों को भली भाति समझ लें ताकि किसी भी प्रकार की कोर्इ भ्रम न हो। मतगणना का कार्य 20 नवम्बर को प्रात: 08:00 बजे से शुरू किया जायेगा। मतगणना के लिए 01 टेबिल पर एक मतगणना प्रवेक्षक, 03 मतगणना सहायक तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए टेबिल पर लाये जाने वाले बखसों की सील अवश्य चैक करें मतदान अभिकर्ताओ को भी दिखायें। मत पेटियों में से मतपत्र निकालते समय विशेष सावधानी बरती जाय, मत पत्रों की गिनती के लिए 50-50 मत पत्रों के बण्डल तैयार किये जायेंगे। इसके अलावा मतगणना कार्मिकों को मतपेटी खोलना, बन्द करना डाक मतपत्रों को अस्वीकृत करने के विभिन्न कारण तथा प्रपत्रों को सील करना, अभिलेखों एवं प्रपत्रों को भरना एवं मतगणना के कार्य में अपनाये जाने वाले सभी बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, संयुक्त मजिस्ट्रेट कपकोट नरेन्द्र भण्डारी, उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, प्रभारी प्रशिक्षण अधिकारी डॉ0 उदय शंकर, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी दीप जोशी सहित समस्त मतगणना प्रवेक्षक व कार्मिक मौजूद थे।

