LatestNewsuttarakhandबागेश्वर

एन.सी.सी., एन.एस.एस. के वोलियेंटरियों, आगनबाड़ी एवं आशा कार्यकताओं को दिव्यांग मतदाताओं की सहायता हेतु तैनात

न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिह:-

बागेश्वर… लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के लिए युवा मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं का निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में रा0 स्ना0 महाविद्यालय में इन्टरेक्टिव सेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाताओं को वीवीपैट, नैतिक मतदान आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को मतदान के महत्व से संबंधित विभिन्न वीडियों भी दिखाकर मतदाताओं से प्रश्नोत्तर किये गये। जिसमें मतदाताओं के विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जहां एक और युवा मतदाताओ को मतदात के सम्बन्ध में विभिन्न जानकारियां दे रहा है, वही दूसरी और दिव्यांग मतदाताओ को मतदान हेतु दी जानी वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी बिस्तार से बताया गया।
इन्टरेक्टिव सेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उस सामाज का मतदाता अपने मताधिकार को लेकर कितना जागरुक है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन जहॉ स्वीप के माध्यम से घर-घर जा कर मतदाताओ को जागरुक करने का प्रयास कर रहा है वही दूसरी ओर जिला प्रशासन यह भी प्रयास कर रहा है कि दिव्यांगों को मतदान स्थलों तक सुगमतापूर्वक लाया एवं ले जाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान अनेक युवा मतदाताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं ज्यूरी से निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रश्न किये। प्रश्नोत्तर के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने युवा मतदाताओं को बताया कि किसी भी व्यक्ति एवं मतदाता को अपने फोटो पहचान पत्र, मतदान केन्द्र, निर्वाचन से सम्बन्धित किसी भी शिकायत एवं सुझाव की जानकारी चाहता है तो वे 1950 टोल फ्री नम्बर के माध्यम से भी किसी भी समय जानकारी प्राप्त कर सकते है यह टोल फ्री नम्बर रात-दिन कार्य कर रहा है।
इन्टरेक्टिव सेशन के दौरान दिव्यांग मतदाता महेश राम के प्रश्न पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त बूथों के सापेक्ष दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हीकरण कर लिया गया है। साथ ही उनकी दिव्यांगताओं के प्रकार आदि के संबंध में भी विस्तृत डाटा तैयार कर लिया गया है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान स्थल तक लाने एवं ले जाने के लिए प्रस्थितियों के अनुरूप डोली, व्हील चेयर, वाहन आदि की व्यवस्था कर ली गयी है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा यह भी पहल की गयी है कि दिव्यांग मतदाताओं की सहायता हेतु जनपद के एन.सी.सी./एन.एस.एस. के वोलियेंटरियों एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकताओं आदि को भी दिव्यांग मतदाता के सहायता हेतु तैनात किये जायेंगे जिससे दिव्यांग मतदाता सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के दिव्यांग मतदाताओं को र्इवीएम एवं वीवीपैड की भी जानकारी दी गयी साथ ही उनसे प्रशिक्षण के तौर पर मतदान भी करवाया गया। नेत्रहीन दिव्यांगों को ब्रेल लिपी का भी प्रशिक्षण दिया गया जिससे वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग सुगमतापूर्वक कर सके।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर अभियान की भी शुरूआत की गयी जिसके माध्यम से युवाओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा एवं दिव्यांग मतदाताओं को 11 अप्रैल 2019 को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलार्इ। जिलाधिकारी ने ऐसे दिव्यांग मतदाताओं को पुरस्कृत भी किया जिन्हों स्पीप कार्यक्रम के माध्यम से अपने क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया जिसमें दिव्यांग मतदाता महेश राम ग्राम रिखाडी कपकोट, जानकी जोशी निलेश्वर एवं रजनी धपोला आदि को स्मृतिचिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पी0जी0कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागुरूकता विषय पर नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुती दी गयी। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसमें रेनू टाकुली, आर्यन टाकुली, सौरव जोशी आदि शामिल है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी काण्डा योगेन्द्र सिंह, स्वीप के नोडल अधिकारी अमर सिंह गुन्जयाल, नोडल अधिकारी मीडिया अरूण कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, खण्ड विकास अधिकारी बागेश्वर आलोक भण्डारी, कपकोट गंगा गिरी गोस्वामी, बी.सी.पन्त, स्वीप कार्यक्रम के आलोक पाण्डे, हरीश दफौटी, कैलाश प्रकाश, ललित मोहन जोशी, मुख्य वक्ता डॉ0के0एन0काण्डपाल, दीप चन्द्र जोशी, संजय तिवारी सहित विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्रायें एवं दिव्यांगजन मौजूद थे।

Share This News