LatestNewsछत्तीसगढ़

दिल्ली में सम्मानित हुई छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सीमा चतुर्वेदी“`

न्यूज होम लाइव व्युरो मुकेश भारती

देश के प्रतिष्टित शिक्षण संस्थान आई आई टी नई दिल्ली में शून्य निवेश नवाचार विषय पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ । साथ ही नवाचार पुस्तिका का विमोचन भी किया गया । इसमे हिस्सा लेने के लिए देश भर विभिन्न राज्यो के 600 शिक्षको को चयनित कर आमंत्रित किया गया था । जिसमे कोरबा जिला के शासकीय पूर्व मा शाला स्याहीमुड़ी की प्रधान पाठिका श्रीमती सीमा चतुर्वेदी द्वारा किये गये शून्य निवेश नवाचार को मानव संसाधन एवम विकास मंत्रालय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । पूर्व में भी शिक्षिका द्वारा कबाड़ से नवाचार के लिए बनाये गये सहायक शिक्षण सामग्री को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है , इसके लिए नेहरू साइंस सेंटर मुंबई द्वारा शिक्षिका पुरस्कृत हो चुकी है । सीमा चतुर्वेदी ये मानती है कि यदि शिक्षक ये ठान ले तो साधन या संसाधन की कमी उसके आड़े नही आयेगी । छात्र और किताब के बीच की सबसे मजबूत कड़ी शिक्षक ही है । किसी भी विषय का उद्देश्य प्राप्ति तभी संभव है जब शिक्षक इसे बेहतर तरीके से बच्चो तक पहुचाये । इस कार्य को शासकीय मिडिल स्कूल स्याहीमुड़ी में बखूबी निभाया जा रहा है इसीलिये अब प्राइवेट विद्यालयो से भी छात्र इस सरकारी स्कूल में प्रवेश ले रहे है । शिक्षिका की इस सफलता पर अधिकारी ,शिक्षक समुदाय व शाला परिवार ने बधाई व शुभकानाएं दी है ।

Share This News