पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पतंजलि युवा भारत के केंद्रीय प्रभारी का नोएडा में हुआ आगमन।
न्यूज होम लाइव व्यूरो
पतंजलि युवा भारत के केंद्रीय प्रभारी भाई सचिन जी का नोएडा में आगमन हुआ और उन्होंने नोएडा वासियों के लिए योग का सेशन भी लिया।
पतंजलि युवा भारत नोएडा की टीम ने बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया एवं उनको फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उन्होंने सत्र को आरंभ किया ।
नोएडा के योग शिक्षक सचिन कुमार के साथ योग की शुरुआत उन्होंने योगिंग जोगिंग से कराई। सूर्य नमस्कार के 12 आसन कराए एवं कई अन्य आसनों के बारे में भी जानकारी दी।
सभी साधकों ने बड़ी दिलचस्पी के साथ उनसे योग को बारीकी से समझने की कोशिश की तत्पश्चात उन्होंने सभी को भस्त्रिका कपालभाति अनुलोम विलोम एवं अन्य कई प्रकार के प्राणायाम कराएं एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया, सभी योग साधकों की योग के प्रति रुचि को देखते हुए वह अत्यंत प्रसन्न हुए एवं सभी के आग्रह पर उन्होंने बहुत ही उत्तम तरीके से मेडिटेशन भी कराया और उससे सभी को अत्यधिक स्वास्थ लाभ कैसे लिया जा सकता है इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
पतंजलि युवा भारत के द्वारा नोएडा में चलाए जा रहे अनेकों सेवा कार्यो के बारे में विचार विमर्श किया। योग शिविरों के माध्यम से योग को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने एवं उनको स्वास्थ्य लाभ दिए जाने पर जोर दिया और सभी को नियमित योग करने की प्रेरणा दी। पतंजलि युवा भारत राज्य कार्यकारिणी से भाई रोहित जी
की सहभागिता रही, कर्नल मनोज पांडे, भाई वरुण, गीता अग्रवाल, अल्पना जी एवं अनेकों नियमित योग साधकों की भी सहभागिता रही।

