LatestNewsUncategorizedदिल्ली

दिल्ली के एक मातृ बृजवासी संगठन द्वारा पारंपरिक होली मिलन

न्यूज होम लाइव व्यूरो

दिल्ली। ब्रज कला केंद्र ब्रज का एक सबसे पुराना सांस्कृतिक संगठन है। इसकी स्थापना 1962 में हुई थी। यह एक स्वीकृत एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) है जो ब्रज की कला, संस्कृति, साहित्य और विरासत के लिए काम करता है।

इसने साईं सभागार में होली महोत्सव मनाया। मुख्य आयोजकों में श्री पीएन भार्गव, बासुदेव गर्ग, वीपी गोयल, मीरा गोयल, उर्वशी मित्तल आदि शामिल हैं। पद्मश्री अशोक चक्रधर इस एनजीओ के राष्ट्रीय प्रेसिडेंट हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित करके की गई। इसके बाद ब्रज वंदना और विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। जिन लोगों को पुरस्कृत किया गया उनमें श्री सुरेश गोयल, धर्म गर्ग, डॉ. एनके गोयल, हरदेव चतुर्वेदी, उर्वशी मित्तल शामिल है। एसएस मेम्बर श्री आरके भार्गव, आईएएस रिटायर को भी पुरस्कृत किया गया।

वृन्दावन के कलाकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई को कुणाल ब्रज विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया।

काका हाथरसी हास्य रत्न सम्मान श्री तेज नारायण शर्मा जी और महेश गर्ग जी को दिया गया। इस मौके पर 500 सदस्यों की मेम्बरशिप डायरेक्ट्री भी जारी की गई।

इसके बाद चारकुला आर्ट्स ऐकेडमी, नई दिल्ली द्वारा राधा कृष्ण होली लीला, फूलों की होली और लट्ठमार होली का आयोजन किया गया। इसे ‘यूपी गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित श्री संजय कुमार शर्मा ने निर्देशित किया।

यह अच्छी तरह सोच-समझकर तैयार किया गया कार्यक्रम था। इसमें जोरदार प्रदर्शन और सम्मान का उपयुक्त मेल था जिसने हर किसी के दिल को छू लिया और सब राधा-कृष्ण के करीब पहुंचे।.

*स्पेसिफक पैट्रेन मेम्बर का अर्थ है विशिष्ट संरक्षक सदस्य…
**एसएस का मतलब है … संरक्षक सदस्य

Share This News