LatestNewsझारखंड

शहीद स्मारक उच्च विद्यालय बड़ादाहा शनिवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न

न्यूज होम लाइव व्यूरो उमेश चौबे:-

बलिया बलियापुर शहीद स्मारक उच्च विद्यालय बड़ादाहा शनिवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि संकट परिस्थितियों में भगत सिंह एवं राजगुरु ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए। आज स्कूल के बच्चों को भी इन विषम परिस्थिति में शहीदों की प्रेरणा लेते हुए अच्छी शिक्षा संस्कार लेने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के खेल प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर प्रधानाध्यापक विपिन मंडल पंकज त्रिपाठी राम प्रसाद महतो प्रियंका कुमारी खुशबू कुमारी संजू कुमारी नेहा कुमारी अध्यक्ष राजेश महतो विमल मंडल सुरेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

Share This News