बालको कर्मचारी संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ)का दिव्वार्षिक सम्मेलन हुआ संम्पन
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-
बालको कर्मचारी संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ)का दिव्वार्षिक सम्मेलन संम्पन हुआ । जिसकी अद्यक्षता श्री वाई के वर्मा जी द्वारा की गई।जिसमे श्री शिव कुमार कश्यप जी ( अद्यक्ष प्रदेश भा. म. सं) एवं श्री दिलीप यादव (जिला महामंत्री भा. म. सं) उपस्थित थे।उनके द्वारा भारतीय मजदूर संघ की कार्यप्रणाली एवं संघ को संगठित कैसे किया जाए ऐसे दिशानिर्देश दिए गए। उनके द्वारा संघ में क्या क्या दिवस और उनकी मान्यतायों के बारे में बताया गया। भारतीय मजदूर संघ ट्रेड यूनियन की गतिविधियों के अलावा वर्षभर में कुछ विशेष कार्यक्रम को राष्ट्रहित हेतु सामाजिक गतिविधि के रूप में आयोजन करता आ रहा है वह भी बताया गया।भारतीय मजदूर संघ के संथापक श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी द्वारा 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की गई। संघ का उद्देश्य राष्ट्र हित,उद्योग हित, मजदूर हित के बारे में भी अवगत कराया गया और उनके द्वारा निम्न पदाधिकारी एवं कार्यकारणी गठित की गई।

