देश के विकास के लिए युवा पीढ़ी आगे आए – श्रीरघुनाथ पांडे
न्यूज होम लाइव व्यूरो
जाग उठा भारत क्रांतिकारियों के हक की लड़ाई लड़ेगा ललित सुमन
शहीदों के परिवारों को भी राजनीति पार्टी टिकट दे- परमजीत सिंह पम्मा
शहीदो की चिताओं पर जुटेंगे ,हरबरस मेले,वतन पर मरने वालों का बाकी यही निशां होगा । रमेश नगर के श्री शिवनाथ योगाश्रम रजिस्टर्ड के प्रांगण में अमर शहीद मंगल पांडे के 162 वे शहीदी दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करते ,शहीद मंगल पांडे के वंशज श्रीरघुनाथ पांडे, जाग उठा है भारत ,राष्ट्र प्रथम वंदेमातरम के संयोजक ललित सुमन ,नेशनल अकाली दल के प्रधान परमजीत सिंह पम्मा ,दिल्ली मार्बल डीलर एसों के प्रधान संदीप भारद्वाज,वरिष्ठ नेता व समाजसेवी विमल भ्याना,आँचल की छाँव एन जी ओ की प्रधान दीपिका मलिक,राजन मलिक ,श्री शिवनाथ योगाश्रम रजि के प्रधान श्री दिनेश तंवर,महासचिव डा महेश कुमार ,सचिव श्री सुनील तंवर ,कोषाध्यक्ष श्री सुखवीर सेनी ,श्री मोतीनाथ संस्कृत महाविघालय के प्राचार्य डा गीता राम त्रिपाठी ,डा राजेन्द्र किमोठी ,श्री मोतीनाथ संस्कृत महाविघालय के शिक्षक,छात्र एवं अनेकों गन्यमान्य हस्ती ने श्रद्दासुमन अर्पित किया
श्री रघुनाथ पांडे ने कहा हमें राष्ट्र के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए जिससे आपसी भाईचारा बना रहे
उन्होंने कहा देश के विकास के लिए हर इंसान का योगदान जरूरी है हमारा भी फर्ज है कि सरकार द्वारा चलाई गई स्वच्छता अभियान ब राष्ट्रीय नीतियों पर हम भी पूरी तरह उनका सहयोग करें
इस अवसर पर ललित सुमन ने कहा बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जिन क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी उनको आज तक शहीदी का दर्जा तक नहीं दिया गया जाग उठा भारत देश भर में सभी राजनीतिक धार्मिक और सामाजिक लोगों को लेकर इसके लिए अभियान चला रहा है
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि सभी राजनीतिक दल शहीदों के मुद्दे पर राजनीतिक तो करती है मगर उनके परिवार को कोई देने की बात आती है तो चुप बैठ जाती है पम्मा ने कहा बड़े दुख के साथ कहना पड़ गए चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां खिलाड़ी व कलाकारों को टिकट देने में लगी हुई है कोई भी राजनीतिक दल ना तो क्रांतिकारी शहीदों के परिवारों को टिकट दे रहा है
इस अवसर पर देशभक्ति के गीत गाकर भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए

