LatestNewsuttarakhandदिल्लीदेहरादून

उत्तराखंड के पूर्व सीएम स्वर्गीय एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का हार्ट अटैक से निधन

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम स्वर्गीय एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। रोहित शेखर तिवारी कल ही हल्द्वानी से दिल्ली निकले थे।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। साकेत मैक्स के डॉक्टरों ने उसे शाम 5.50 बजे मृत घोषित कर दिया। साउथ दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी को साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में लाया हुआ मृत घोषित किया गया। पिछले साल 18 अक्टूबर को नारायण दत्त तिवारी का भी निधन हो गया था। इसी दिन उनका जन्मदिन भी था।

Share This News