कोच बंद करने के प्रस्ताव पर राजनीति, सोशल मीडिया के माध्यम एक दूसरे पर खूब उछाले कीचड़
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
चिरमिरी। लोकसभा चुनावों में राजनीतिक पार्टियां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कई चुनावी वादे करने में लगी हुई हैं। हालही में चिरमिरी से रायपुर, दुर्ग, भोपाल कोच बंद किये जाने के जाने के प्रस्ताव पर भी राजनीति शुरु हो गई है। सोशल मीडिया पर राजनीति दलो के समर्थक आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। काग्रेंस समर्थक रेलवे को केंद्र का होना बताते हुए इसे भाजपा पर दोषारोपण कर रहें है। वही भाजपा समर्थक राज्य में काग्रेंस की सरकार बनने के बाद वर्षो पुरानी सेवा छिने जाने की बात कह रहे है। स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बद्येल भी इससे अछूते नही रहे है।
गुरुवार चिरमिरी के पोड़ी मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इसका आरोप भाजपा पर मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि आप सब जानते है की रेलवे केंद्र की उपक्रम है। केंद्र की सरकार आप से यह सुविधा छिनना चाहती है। कहा कि आचार संहिता समाप्त होने दीजिए। मैं आपसे वायदा करता हुं कि यह सुविधा कभी बंद नहीं होगी। जबकि काग्रेंस समर्थक उनकी इन बातों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाकर यह कह रहे है कि यदि कोरबा से पार्टी की उम्मीदवार सांसद बनती है, तब यह सुविधा बंद नही की जाएगी। गौरतलब यह है कि एसईसीआर बिलासपुर के चीफ ट्रैफिक प्लानिंग मैनेजर के द्वारा केवल अपनी राय देते हुए उक्त प्रस्ताव पत्र तैयार कर डीआरएम रायपुर, बिलासपुर को भेजा गया है।

