पीलीभीत के बेसिक शिक्षक के चार साल के बेटे का अपहरण
न्यूज होम लाइव संवाददाता यशपाल दिवाकर
बरेली।पीलीभीत के बेसिक शिक्षक के चार साल के बेटे का अपहरण नवाबगंज इलाके के एक बारातघर से हो गया। शिक्षक बारात में शामिल होने आए थे। अपहरण के आरोप में शिक्षक के गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे हिरासत में ले लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने उसे पकड़ा है, पूछताछ चल रही है। फिलहाल शिक्षक के बेटे का देर रात तक कुछ पता नहीं चला है।

