LatestNewsउत्तर प्रदेश

सड़क दुर्घटना में दरोगा राजवीर सिंह व हैडकांस्टेबल रजनीश की हुई मौत

न्यूज होम लाइव व्यूरो यशपाल दिवाकर

फतेहगंज पाश्चमी- दिल्ली की ओर से बरेली के ओर जा रही काले रंग की ऑडी कार UP 25 CF 6867 जिसको चालक काफी तेज गति से चला रहा था से थाना फतेहगंज पश्चमी के सामने हाईवे पर सिपाही व दरोगा की हौंडा सी वी शाइन मोटर साईकल पर सवार दरोगा राजवीर सिंह व हैडकांस्टेबल रजनीश कुमार की थाने से कस्बे की तरफ जाते समय आमने सामने की भिड़ंत हो जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर कार ड्राइवर व कार को थाना अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने अपने हमराहियों की मदद से हिरासत में ले लिया। मौके पर सी ओ मीरगंज पहुच चुके हैं आला अधिकारियों का मौके पर पहुचने का सिलसिला जारी है। घटना थाना फतेहगंज पश्चमी बरेली की है दरोगा राजवीर सिंह व हैडकांस्टेबल रजनीश कुमार थाना फतेहगंज पश्चमी पर तैनात थे।

Share This News