berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग थाना ने जाडापानी जलश्रोत के आसपास चलाया सफाई अभियान।

न्यूज होम लाइव व्यूरो

बेरीनाग गंगोलीहाट मार्ग पर जाडापानी मे प्राकृतिक जलस्रोत के पास थाना बेरीनाग ने सफाई अभियान चलाकर जलस्रोत के आसपास फैल रही गन्दगी को हटाया व जलश्रोत के आसपास गन्दगी न फैलाने का चेतावनी वोर्ड लगाया गया। गर्मी के दिनों में इस मार्ग में आने-जाने वाले लोग इस शुद्ध अमृत समान ठंडे जल का सेवन करते है, परन्तु पिछले कुछ समय से इस स्थान पर माँ काली दरवार में पूजा करने के बाद बलिदान किये हुए बकरो की सफाई आदि के द्वारा गंदगी की जा रही थी,कतिपय लोगो द्वारा यहाँ पर शराब का सेवन कर खाली बोतल,पन्नी आदि फैक कर गंदगी की जा रही है,प्लास्टिक की पन्नी व गन्दगी आदि के कारण जलस्रोत का पानी कम हो रहा है। अकसर आस-पास रहने वाले लोगो के द्वारा शिकायत की गई कि लोगो से यहाँ पर लोग गन्दगी फैला रहे है। गन्दगी न करने को कहने पर झगड़ा करने लगते है। ब्रहस्पतिवार को थाना बेरीनाग पुलिस ने आस-पास के लोगो की मदद से इस जल स्रोत में सफाई अभियान चलाया गया। स्रोत के संरक्षण हेतुआस-पास फूलदार पेड़ो का रोपण किया,तथा जन जागरूकता अभियान चलाया गया,भविष्य में जलस्रोत के 50 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की गंदगी न करने,गन्दगी,शौच आदि करते पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु एक चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया। जिसकी लोगो द्वारा सराहना की गई । इस मौके पर
थाना प्रभारी हेम चन्द्र पंत,मनोज टम्टा,अनिल कुमार,अमित कुमार,सुन्दर सिह,राजेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र दानू,आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This News