भारतीय जनता पार्टी के पर्व सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल बिहारपुर में बैठक संपन्न
।
पप्पू जायसवाल / मुकेश भारती की रिपोर्ट
बिहारपुर- भारतीय जनता पार्टी के भाजपा मंडल बिहारपुर चांदनी में बैठक हुआ जिसमे जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा मंडल प्रभारी बिहारपुर श्री गिरीश गुप्ता जी के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के पर्व के रूप में सदस्यता अभियान पर मोबाईल नंबर 8980808080 पर मिस कॉल करके भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ देश की तरक्की प्रगति और उन्नति में अपना सहयोग समर्थन प्रदान करने की अपील की सदस्यता अभियान की समयावधि 6 जुलाई से 11 अगस्त तक होगी एक मोबाइल नंबर से चार सदस्य बनाए जा सकते हैं इस अभियान में संपर्क के क्रम में नवीन मतदाताओं और उन युवक-युवतियों जो निकट के दिनों में नवीन मतदाता बनने वाले हैं उनको चिन्हित कर उनसे सदस्यता हेतु संपर्क करना अपेक्षित हैविद्यालयों महाविद्यालयों छात्रावासों शहीदों के परिवारों झुग्गी झोपड़ी एवं सेवा बस्तियों में सघन संपर्क कर सदस्य बनाना उचित है माल बाजार रेलवे स्टेशन बस स्टैंड अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एक अभियान लेकर नुक्कड़ सभाओं नाटकों द्वारा मोबाइल से मिस कॉल करवा कर सर्वव्यापी और सर्व समावेशी कार्यक्रम बनाना है सक्रिय सदस्य बनने हेतु किसी कार्यकर्ता को इस वर्ष कम से कम 25 सदस्य बनाने होंगे इस हेतु एक प्रपत्र जिसका प्रोफार्मा संलग्न है भरना आवश्यक होता होगा जिसमें सदस्य बनने वाले व्यक्ति का नाम मोबाइल नंबर सदस्यता नंबर जो मोबाइल नंबर 89 80 80 80 80 को डायल करने के बाद सदस्य बनने वाले के मोबाइल नंबर में जो नंबर इसमें से प्राप्त होगा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को भरना होगा 25 सदस्यों का विवरण पूर्ण होने पर उसे स्व हस्ताक्षर करके सदस्यता प्रमुख मंडल अध्यक्ष के पास जमा करना होगा संगठन द्वारा सत्यापित होने के पश्चात थी वह कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य के लिए पत्र माना जायेगा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसवाल जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री रामेश्वर बैस ने की उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपाल जायसवाल जी पूर्व मंडल अध्यक्ष अवध पाठक जी, जिला महामंत्री शिवप्रसाद सिंह जी,विस्तारक अभनपुर सुरेन्द्र कुमार गुप्ता कालीचरण काशी भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मंडल महामंत्री द्वय रामेश्वर बैस, सियाराम नाई बैकुंठ जायसवाल हंसे लाल जायसवाल रवीशंकर सिंह उपेंद्र गुप्ता मुकुंदलाल जायसवाल रामकुमार रामजीयावन पंडो मनराखन सिंह शिवचरण काशी मुकेश कुमार जगदीश प्रसाद शीतल प्रसाद रमेश पंडो रामबिहारी बैस मदन लाल जायसवाल लंका प्रसाद जायसवाल बलदेव सिंह शिवधन गुप्ता भुजा प्रताप सिंह रामानुज पनिका सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

