LatestNewsuttarakhandराजेन्द्र पंतहल्द्वानी न्यूज लाईन ब्यूरो

विधायक नवीन दुम्का ने 34 लाख की लागत से 9 पेयजल योजनाओं को सुकृति दिलाई।

न्यूज होम लाइव व्यूरो रमाकान्त पन्त

लालकुआं:- लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पेयजल समस्या को देखते हुए विधायक नवीन दुम्का ने 34 लाख की लागत से 9 पेयजल योजनाओं को सुकृति कर विधायक निधि से धन आवंटित किया है, जिनका शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा।
विधायक नवीन दुम्का ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में दुम्का बंगर, हाटा ग्राम, किशनपुर सकुलिया, गोजाजाली बिचली, दौलिया नंबर दो, गोपीपुर हल्दूचौङ सहित कई क्षेत्रों में पेयजल किल्लत की समस्याएं उभर कर आई थी जिनके लिए विधायक निधि द्वारा 33 लाख 90 हजार की लागत से 9 पेयजल लाइनों को स्वीकृत कर धन भी आवंटित कर दिया गया है और जल्द सभी 9 योजनाओं का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी कई पेयजल योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है और कई परिजन योजनाएं स्वीकृत होनी बाकी है विधायक नवीन दुम्का ने बताया कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक घर को पहुंचाने की उनकी प्राथमिकता के अनुरूप उनके द्वारा इस निर्णय को लिया गया है इसके अलावा पेयजल आपूर्ति के अन्य माध्यमों जैसे समर ट्यूबवेल और हैंडपंप भी लगाए जा रहे हैं विधायक नवीन दुम्का ने बताया कि उनके द्वारा स्वीकृत 9 योजनाओं का कार्य जल्द पूरा होकर धरातल पर दिखाई देगा। 9 योजनाओं में से 8 योजनाओं को कार्यदाई संस्था लालकुआ पे जल संस्थान और एक योजना गोजाजाली बिचली की हल्द्वानी जल संस्थान द्वारा निर्मित कराई जाएगी।/////////

Share This News