हिमालय का वैष्णवी शक्तिपीठ मां भद्रकाली का दरबार माँ पीताम्बरी के साधकों के लिए बंगला स्वरुप भद्रकाली है,नागेश्वरी
न्यूज होम लाइव संवाददाता रामाकांत पंत, की कमस्यार घाटी से लौटकर भद्रकाली मंदिर पर विशेष रिर्पोट।
भद्रकाली(बागेश्वर) जनपद बागेश्वर कमस्यार घाटी में स्थित माता भद्रकाली का परम पावन दरवार सदियों से आस्था व भक्ति का अलौकिक संगम है।कहा जाता है,कि माता भद्रकाली के इस दरबार में मांगी गई मनौती कभी भी ब्यर्थ नही जाती है,जो भी श्रद्वा व भक्ति के साथ अपनी आराधना के श्रद्वा पुष्प माँ के चरणों में अर्पित करता है,वह परम कल्याण का भागी बनता है। माता श्री महाकाली के अनन्त स्वरुपों के क्रम में माता भद्रकाली का भी बड़ा ही विराट वर्णन मिलता है।जगत जननी माँ जगदम्बा की अद्भूत लीला का स्वरुप अनेक रुपों में माता श्री भद्रकाली की महिमां को दर्शाता है।पुराणों के अनुसार माता भद्रकाली का अवतरण दैत्यों के सहांर व भक्तों के कल्याण के लिए हुआ है।कहा जाता है,कि जब रक्तबीज नामक महादैत्य के आंतक से यह वंशुधरा त्राहिमाम हो उठी थी,तब उस राक्षस के विनाश हेतु माँ जगदम्बा ने भद्रकाली का रुप धारण किया। तथा महापराक्रमी अतुलित बलशाली दैत्य का संहार किया, रक्त बीज को यह वरदान प्राप्त था,कि उसका जिस किसी के साथ भी युद्व होगा युद्व के समय उसके शरीर से गिरने वाली रक्त की बूंदों से उसी के समान महाबलशाली दैत्य उत्पन्न होगें।जगदम्बा माता ने भद्रकाली का विराट रुप धारण करके उसके रक्त की बूदों का पान करके उसका सहांर किया। धौलीनाग के प्रसंग में भी माता भद्रकाली का बड़ा ही निराला वर्णन मिलता है।उल्लेखनीय है,कि धौलीनाग अर्थात् धवल नाग का मंदिर बागेश्वर जनपद अर्न्तगत विजयपुर नामक स्थान से कुछ ही दूरी पर पहाड़ की रमणीक छटाओं के मध्य भद्र काली पर्वत की परिधि का ही एक हिस्सा है। हिमालयी नागों में धवल नाग यानी धौली नाग का पूजन मनुष्य के जीवन को ऐश्वर्यता प्रदान करता है, महर्षि व्यास जी ने स्कंद पुराण के मानस खण्ड के 83 वें अध्याय में भद्रकाली के प्रिय इस नाग देवता नाग की महिमा का सुन्दर वर्णन करते हुए लिखा है। मां भद्रकाली नाग पर्वत पर विराजमान समस्त नाग देवताओं की इष्ट देवी है, इस विषय में विस्तार पूर्वक उल्लेख करते हुए व्यास जी ने कहा है, जो प्राणी धवल नाग व नाग पर्वत पर विराजमान अन्य नागों का पूजन कर माँ भद्रकाली की भक्ति करता है, उस पर नाग देवता कृपालु होकर अतुल एश्वर्य प्रदान करते है, मानस खण्ड के 79 वें अध्याय में वर्णन आता है, वेद व्यास जी के साथ आध्यात्मिक चर्चा में देवयोग से लोक कल्याण के लिए ऋषियों के मन में नागों की निवास भूमि जानने की इच्छा जागृत हुई अपनी इस व्याकुल इच्छा को जानने के लिए ऋषियों ने व्यास जी से कहा ,महर्षेः नाग तो पाताल वासी है, पृथ्वी पर उनका आगमन कैसे हुआ, तब व्यास जी ने ऋषियों को जानकारी देते हुए समझाया ऋषिवरो! सत्युग के आरम्भ में ब्रहमा ने सारी पृथ्वी को अनेक खण्ड़ो में विभक्त कर दिया था। उन भूभागों में से एक भाग नागों के लिए हिमालय में नागपुर नामक स्थान नियत किया, जो आज भी नाग भूमि के नाम से जानी जाती है, जिसे नागों ने अपना नगर बनाया उसी नगरी के वासी श्री धौलीनाग जी सहित अनेकों पूज्यनीय नाग है, माना जाता है, सभी नाग तमाम क्षेत्रों में अदृश्य रहकर माँभद्रकाली की पूजा अर्चना करते हैं अनन्त, वासुकी, शेष, पदननाभ, शखपाल, धृतराष्ट्र, तक्षक, कालिय कम्बलम सहित तमाम नागों के प्रति नागपुर वासियों में अगाध श्रद्वा है, अलग अलग नामों से लोग इन्हें अपने ईष्ट देव के रुप में भी पूजते है, धौलीनाग, बेड़ीनाग, फेडीनाग, हरिनाग, की भी विशेष रुप से यहां पूजा होती है, इन नागों में श्री मूलनारायण जी को नाग प्रमुख की पदवी प्राप्त है, ऐसा वर्णन आता है, कभी आस्तीक ऋषि की अगुवाई में अनेक ऋषियों ने नागों के साथ मिलकर इस क्षेत्र में माँ भद्रकाली के दर्शन की अभिलाषा से विराट यज्ञ का आयोजन किया इस यज्ञ को सफल बनाने में फेनिल नामक नाग के महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उल्लेखनीय है ,कि यहां पर माँ भद्रकाली पूर्ण रूप से वैष्णवस्वरूप में पूज्यनीय है, माँ भद्रकाली को ब्रह्मचारिणी के नाम से भी जाना जाता है। वैष्णों देवी मन्दिर के अलावा भारत भूमि में यही एक अद्भूत स्थान है, जहां माता भद्रकाली की महाकाली, महालक्ष्मी व महासरस्वती तीनो रुपों में पूजा होती है। इन स्वरुपों में पूजन होने के कारण इस स्थान का महत्व सनातन काल से पूज्यनीय रहा है। देवी के इस दरबार में समय समय पर अनेकों धार्मिक अनुष्ठान सम्पन होते रहते है।मन्दिर में पूजा के लिये चंद राजाओं के समय से आचार्य एवं पूजारियों की व्यवस्था की गई है। मन्दिर के आचार्य पद का दायित्व खन्तोली के पन्त लोगों का है। और और पुजारी का पद ग्राम भद्रकाली के जोशी लोगों को दिया गया है। उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल में बागेश्वर जनपद अंतर्गत बागेश्वर मुख्यालय से लगभग ३० किमी पूर्व में पहाड़ की सुरभ्य मनमोहित वादियों के बीच में स्थित इस देवी के दरवार की एक विशेषता यह है,कि प्रायः माँ जगदम्बा के मन्दिर एवं शक्ति स्थल पहाड़ की चोटी पर होते है ,लेकिन यह मन्दिर अन्य शक्ति स्थलों की अपेक्षा चारों ओर रमणीक शिखरों के मध्य बीच घाटी में स्थित है। और इन शिखरों पर नाग देवताओं के मन्दिर विराजमान हैं । जो यहां आने वाले आगन्तुकों को बरबस ही अपनी ओर खीचं लेते है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता साधना के लिए जगत माता की ओर से भक्त जनों के लिए अनुपम उपहार है। भद्रकाली मन्दिर से एक नदी निकलती है, जिसको भद्रा नदी कहते है।स्कदं पुराण के81वे अध्याय में इस नदी की महिमां महर्षि व्यास जी ने उद्घाटित करते हुए कहा है।भद्रा के उद्गम स्थल पर भद्रेश की पूजा करने से सिद्धि की प्राप्ति होती है।देव,गन्धर्व,सर्प,आदि भद्रेश का पूजन करते है, , भ्रदकाली के निकटतम तीर्थ स्थलो में क्षेत्रपाल के पूजन का भी अद्भूत महात्म्य है।भद्रकाली मन्दिर के नीचे गुफा के भीतर मनभावन आकृतियां है,तथा बीच में एक शिवलिगं है।अनन्त रुपों में अपनी लीला का विस्तार करने वाली अनन्त स्वरुपा सर्वस्वरुपिणी मां भद्रकाली की उत्पत्ति की एक गाथा दक्ष प्रजापति के यज्ञ से भी जुड़ी हुई है।वीर भद्र और भद्रकाली की उत्पत्ति भगवान शिव की जटाओं से भी मानी जाती है ।वीरभद्र और भद्रकाली के साथ शिव की जटाओं से जिन देवियों की उत्पत्ति हुई उनमें त्वरिता व वैष्णवी का भी जिक्र आता है। हिमालय की गोद में बसा उतराखण्ड़ वास्तव में प्रकृत्ति की अमूल्य धरोहर है।यहां पहुंचने पर वास्तव में आत्मा दिव्य लोक का अनुभव करती है।भद्रकाली गांव में रचा-बसा प्राचीन भद्रकाली का प्रसिद्ध मदिरं माँ जगदम्बा का अपने भक्तों के लिए दिव्य उपहार है। वर्ष भर यंहा श्रद्वालुओं का आगमन लगा रहता है,गुप्त नवरात्रो के इन दिनों में भक्तों की चहल कदमी बढ़ जाती है। मान्यता है कि अष्टमी को रात-भर मंदिर में अखंड दीपक जलाने से मनोकामना पूर्ण होती है। इस स्थान पर शक्ति का अवतरण कब व किस प्रकार हुआ इस विषय में कोई ठोस जानकारी नही है। यहां पर भगवती के चरणों की भी पूजा होती है। बगंलामुखी साधकों का मानना है,कि माँ भद्रकाली नागों की ईष्ट व नाग माता है,और माँ बंगलामुखी को भी नागेश्वरी ही कहा जाता है,दोनों में कोई भेद नही है।दोनों का स्वरूप अभेद है।शिव पुराण के अनुसार त्रैलोक्य वंदिता साक्षात् उल्का अर्थात् माता बंगलामुखी को ही भद्रकाली की जननी कहा है। माँ भद्रकाली का यह क्षेत्रं युगों युगों से पूज्यनीय रहा है।इसलिए माँ के प्रति भक्तों का भाव अव्यक्त है।

