LatestNewsuttarakhandदेहरादून

बंदूक लहराने वाले विधायक चैंपियन के खिलाफ बीजेपी लेगी कड़ा एक्‍शन

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

उत्तराखंड के खानपुर से बीजेपी के सस्पेंडेड विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ बीजेपी कड़ा कदम उठाने जा रही है. यह जानकारी बीजेपी के राष्‍ट्रीय मीडिया इनचार्ज अनिल बलूनी ने दी. उन्‍होंने कहा, ‘मैंने वीडियो देखा है, मैं इसकी निंदा करता हूं. इस प्रकार की शिकायतें प्रणव सिंह के खिलाफ पहले भी आई हैं. यही वजह है उन्‍हें तीन महीने के लिए सस्‍पेंड किया गया. इस बारे में हम उत्तराखंड यूनिट से बात करेंगे. कड़ा कदम उठाया जाएगा.’

बता दें कि विधायक चैंपियन एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. बीजेपी से तीन महीने के लिए निकाले जाने के बाद भी प्रणव चैंपियन लगातार अपने लिए खुद से मुसीबतें खड़े कर रहे हैं. इस बार प्रणव चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने लोगों के साथ शराब पीते हुए हाथ में खुलेआम बंदूक और पिस्टल लहराते हुए फिल्मी गानों पर झूम रहे हैं. इतना ही नहीं प्रणव चैंपियन ने मुंह में भी बंदूक दबा रखी है और जमकर मौज-मस्ती कर रहे हैं

Share This News