LatestNewsदिल्ली

बिंदिया मल्होत्रा बनी नेशलन अकाली दल की राष्ट्रीय महासचिव

न्यूज होम लाइव व्यूरो

नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने प्रमुख समाजसेवी बिंदिया मल्होत्रा को राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय महिला विंग का प्रभारी नियुक्त किया है इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा बिंदिया मल्होत्रा के आने से दल को और मजबूती मिलेगी जिस प्रकार दल समय-समय पर महिलाओं व बच्चों और आम लोगों की आवाज उठा रहा है इसमें बिंदिया मल्होत्रा का पूरा सहयोग मिलेगा साथ ही उन्होंने कहा सभी धर्मों के लोगों को दल में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा
इस अवसर पर बिंदिया मल्होत्रा ने कहा मुझे बड़ी खुशी है जो नेशनल अकाली दल ने मेरे पर विश्वास करके मुझे इस पद पर नियुक्त किया है मैं उसके लिए पूरी खरी उतरने की कोशिश करूंगी इस अवसर पर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन उपाध्यक्ष रश्मीत कौर , मंजीत सिंह.पलविंदर सिंह .जसविंदर सिंह.उषा निश्चल सहित अनेक लोगों ने बिंदिया मल्होत्रा का स्वागत किया

Share This News