प्लेसमेंट कैंप में चुने गए पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थी
न्यूज़ ऑन लाइव के लिए मुकेश मार्च की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़:-
कोरबा। अटल विश्वविद्यालय के स्टूडेंट एंड वेल्फेयर विभाग की ओर से बीते दिनों एक प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के केएन कॉलेज व पीजी कॉलेज के भी छात्र-छात्राओं को शामिल होने आमंत्रित किया गया था। विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट कैंप के नतीजे जारी किए हैं, जिसमेंपीजी कॉलेज के चार विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। चुने गए सभी विद्यार्थी टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस की ओर से संचालित एनयूएसएसडी कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के साथ हमारा देश आबादी के आधार पर दुनिया के लिए सबसे बड़ा बाजार भी है। मार्केटिंग और मैनेजमेंट के युग में इस वृहद ग्लोबलाइज प्लेटफॉर्म में युवाओं का कॅरियर भी काफी उज्ज्वल है। जरूरत है तो उपभोक्ता की मांग और आवश्यकता के मनोविज्ञान को समझने की। यही उद्देश्य लेकर उत्कर्ष स्मॉल फायनांस बैंक ने भी अपने लिए वर्ष 2021 तक दस मिलियन कस्टमर बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य तक पहुंचने ऊर्जावान युवाओं की जरूरत है, जिनकी पूर्ति के लिए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर परिसर में पिछले दिनों प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया था। शिविर में कोरबा से केएन कॉलेज व शासकीय पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों को भाग लेते हुए कॅरियर की शुरुआत करने का अवसर दिया गया था। अलग-अलग कक्षाओं से अनेक विद्यार्थियों ने शिविर में हिस्सा लिया था, जिनमें से चार विद्यार्थी सफल रहे, जिन्हें उत्कर्ष की ओर से जॉब का ऑफर दिया गया है। चुने गए चारों विद्यार्थी पीजी कॉलेज में अध्ययनरत हैं और टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टीआइएसएस) व पीजी कॉलेज के संयुक्त अनुबंध के तहत नेशनल यूनिवर्सिटी स्टूडेंट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम (एनयूएसएसडी) में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।पढ़ाई के दौरान ही कॅरियर को दिशापीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सक्सेना ने कहा कि महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान ही कॅरियर की रेस में कदम रखने का अवसर प्रदान करने टीआइएसएस के सहयोग से एनयूएसएसडी प्रोग्राम संचालित है। प्रोग्राम में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा में निखार ला रहे विद्यार्थी अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर प्रयास को सार्थक साबित कर रहे हैं। पहले गांधी फेलोशिप में पहली बार एक ही संस्था से एक साथ तीन विद्यार्थी चुने गए और अब विश्वविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट शिविर में सफलता दर्ज करते हुए कॉलेज के चार छात्र-छात्राओं ने जॉब हासिल किया है, जो खुशी की बात है।पहले, दूसरे व चौथे बैच में शामिलटाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस के जिला कार्यक्रम अधिकारी मृत्युंजय कुमार रंजन ने बताया कि इस तरह एनयूएसएसडी कार्यक्रम के माध्यम से अपने गुणों को निखारने वाले विद्यार्थियों के पास कॉलेज की शिक्षा पूरी करने से पहले ही नौकरी दरवाजे पर खड़ी मिलेगी। ऐसा ही हो रहा, जिसमें कॉलेज एवं अटल विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के लिए हर संभव कवायद कर रहा। बिलासपुर में हुए प्लेसमेंट कैंप की बात करें, जो शासकीय पीजी कॉलेज से चुने गए विद्यार्थियों में टीआइएसएस सेकेंड बैच की एमकॉम छात्रा सैबून निशा, टीआइएसएस चौथे बैच की एमए इकोनॉमिक्स की छात्रा गीता पटेल, चौथे बैच के ही पीजीडीसीए छात्र राजीव रात्रे एवं टीआइएसएस प्रथम बैच के एमकॉम छात्र नरोत्तम मंडल शामिल हैं।दो टीएसई व दो टीसीओ में चयनितप्लेसमेंट कैंप में कॉलेज के इन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें दी गई चुनौतियां पार कर प्रतिभा साबित करने सफल विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्राचार्य डॉ. सक्सेना ने भविष्य में इसी प्रकार रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों के आयोजन का प्रयास जारी रखने की बात कही। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न कार्य से जुड़े दो पद पर उत्कर्ष स्माल फायनांस बैंक की ओर से प्लेसमेंट दिया गया है। इनमें ट्रेनी सेल्स एग्जीक्युटिव समेत अन्य पद शामिल हैं, जिसमें कॅरियर की शुरुआत करते हुए इन विद्यार्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलने की उम्मीद की जा रही।

